रिकॉर्ड संख्या में बैंक योजनाओं एवं आईपीपीबी के खाते खोले गए

पंचकूला, 17 दिसम्बर : अंबाला डाक विभाग द्वारा आज गांव मौली के सामुदायिक केंद्र में एक डाक चौपाल का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में डाक सेवा बोर्ड की सदस्य (वित्तीय सेवाएं) मनीषा सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थीं। डाक चौपाल का उद्देश्य डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, आवर्ती जमा, मासिक आय योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, सावधि जमा, राष्ट्रीय बचत योजना, किसान विकास पत्र, आधार संबंधी विभिन्न सेवाओं आदि जैसी विभागीय योजनाओं को जनता के बीच प्रचारित करना था। चौपाल में ही आम जनता को विभागीय योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक लाइव प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराया गया था। चौपाल में आधार शिविर का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाक सेवा बोर्ड की सदस्य (वित्तीय सेवाएं) मनीषा सिन्हा द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले डाक अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

आम जनता ने सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित इस चौपाल के माध्यम से विभिन्न विभागीय योजनाओं और आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठाया। शिविर के दौरान रिकॉर्ड संख्या में खाते खोले गए, जिसमें 17300 बैंक योजनाओं के खाते एवं आईपीपीबी के खाते ,266 पीएलआई/आरपीएलआई खाते और 60 आधार से संबन्धित सेवाएँ। आधार शिविर 18 दिसंबर को इसी स्थान पर जारी रहेगा। गांव और आसपास के गांवों के सभी स्थानीय निवासी शिविर में उपलब्ध आधार सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh