आरटीए पंचकूला की कार्रवाई: 10 स्कूली बसों के चालान, 3 इंपाउंड

स्कूल वाहन पॉलिसी का उद्देश्य स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है

पंचकूला, 11 दिसंबर : सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत आरटीए पंचकूला द्वारा चलाई जा रही मुहिम के दौरान आज आरटीए टीम ने स्कूली बसों की जांच की। सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों की अवहेलना पाए जाने पर 10 स्कूली बसों के चालान किए गए, जिनमें से 3 बसों को इंपाउंड भी किया गया है।

आरटीए पंचकूला के सहायक सचिव शम्मी शर्मा ने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी का उद्देश्य स्कूली बच्चों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करना है। 

इसी उद्देश्य से सहायक सचिव शम्मी शर्मा की अगुवाई में मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर ब्रिजेश, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर सुभाष, मोहित लाकड़ा, रविंद्र और ट्रांसपोर्ट सब-इंस्पेक्टर संदीप की टीम द्वारा स्कूली बसों की चैकिंग की गई। जांच के दौरान फर्स्ट-ऐड किट के अभाव, फिटनेस और इंश्योरेंस समाप्त होने जैसी कमियों के कारण 10 स्कूली बसों का चालान किया गया तथा इनमें से 3 बसों को इंपाउंड किया गया।

Advertisement

उन्होंने बताया कि सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के अंतर्गत स्कूली बसों में सभी सुरक्षा मानदंडों का पालन करना अनिवार्य है। बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा की स्कूल संचालकों को निर्देश दिए गए है कि वे अपनी बसों का संचालन केवल सुरक्षित वाहन पॉलिसी के तहत ही सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत स्कूली बसों का निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh