अमित शाह के दौरे को लेकर पंचकूला में धारा 163 लागू, सुबह 6 बजे से भारी कमर्शियल वाहनो के आवागमन- ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध

पंचकूला में एतिहासिक पासिंग आउट परेड, 5061 जवान लेंगे शपथ 

पंचकूला, 23 दिसंबर : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के उद्देश्य से आज एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर हरियाणा संजय सिंह ने की। इस दौरान पंचकूला पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज एवं अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिला व रेंज स्तर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ गृह मंत्री के दौरे से संबंधित सभी सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

बैठक में अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि ड्यूटी के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट्स पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कार्यक्रम के दौरान बाहर से आने वाले करीब 20 हजार लोगों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों, रूट प्लान, पार्किंग व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए। जिला में सभी पीसीआर, राइडर और ईआरवी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। इसके साथ ही अन्य संबंधित विभागों के साथ भी समन्वय स्थापित किया गया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की चूक न हो। जिले के सभी नाकों पर पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है दूरबीन व छतो से भी निगरानी रखी जाएगी।

उल्लेखनीय है कि कल हरियाणा पुलिस की 93वीं बैच की पासिंग आउट परेड आयोजित की जा रही है, जिसमें 5061 महिला एवं पुरुष जवान शपथ लेंगे। इस भव्य समारोह में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में परेड की सलामी लेंगे। इसके अतिरिक्त उनका इंद्रधनुष ऑडिटोरियम, शिवालिक कंट्री क्लब, अटल पार्क मनसा देवी तथा पंचकमल भाजपा कार्यालय सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर भी आगमन प्रस्तावित है।

Advertisement

 

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माननीय गृह मंत्री के आगमन के मद्देनज़र भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू की गई है। इसके तहत सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के समापन तक जिले में भारी कमर्शियल वाहनों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल सरकारी कार्यों से जुड़े वाहनों को ही इस दौरान अनुमति दी जाएगी। इसके अलावा जिले में ड्रोन उड़ाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। केवल पासिंग आउट परेड के दौरान एक अधिकृत ड्रोन को उड़ाने की अनुमति दी गई है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात एवं सुरक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन कर प्रशासन को सहयोग प्रदान करें, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित रूप से संपन्न कराया जा सके।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh