स्पीकर कल्याण का दो दिवसीय गुजरात दौरा संपन्न, गुजरात के राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष से की बैठक

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 14 फरवरी : हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण का दो दिवसीय गुजरात दौरा सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। इस दौरे के दौरान उन्होंने गुजरात में सहकारिता मॉडलकृषि आधारित उद्योगों तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी विभिन्न इकाइयों का विस्तृत अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से सार्थक संवाद स्थापित किया।

11 फरवरी को विधान सभा अध्यक्ष ने गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच कृषिप्राकृतिक खेतीसहकारिता और ग्रामीण विकास जैसे विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई। विधानसभा अध्यक्ष ने हरियाणा और गुजरात के बीच आपसी सहयोग को और सुदृढ़ करने पर बल दिया।

 

12 फरवरी को उन्होंने गुजरात के बनासकांठा जिले का दौरा किया। दौरे की शुरुआत जिले की सहकारी मंडली के पदाधिकारियों के साथ बैठक से हुईजिसमें सहकारिता मॉडल के सफल संचालनकिसानों की आय वृद्धि और ग्रामीण उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

इसके पश्चात विधान सभा अध्यक्ष ने जिले की प्रमुख सहकारी इकाइयों का निरीक्षण किया। इनमें आलू प्रसंस्करण इकाईबायो-सीएनजी प्लांटपशु आहार संयंत्रदुग्ध उत्पादन इकाईशहद प्रसंस्करण यूनिटपैकेजिंग सेक्शनव्हे पाउडर प्लांटकच्ची घानी सरसों तेल प्लांट तथा गाय-भैंस की नस्ल सुधार हेतु स्थापित सीमेन स्टेशन शामिल रहे। उन्होंने इन इकाइयों के आधुनिक प्रबंधनतकनीकी दक्षता और किसानों की सहभागिता की सराहना की तथा कहा कि सहकारिता आधारित यह मॉडल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का अच्छा माध्यम है।

Advertisement

 

विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि बनासकांठा की सहकारी व्यवस्था किसानों की आय बढ़ानेस्थानीय रोजगार सृजन और मूल्य संवर्धन के क्षेत्र में अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत कर रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हरियाणा में भी इस प्रकार के सफल मॉडलों के अध्ययन और आदान-प्रदान की संभावनाओं पर विचार करने का आग्रह किया।

दौरे के दौरान वे थराद गांव भी पहुंचेजहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित नमो उत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों और सहकारिता क्षेत्र को मिल रही नई दिशा का उल्लेख किया। 13 फरवरी को विधान सभा अध्यक्ष चंडीगढ़ लौट आए। 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh