विपक्ष द्वारा ‘वोट चोरी’ का भ्रम फैलाना सरासर दुष्प्रचार है और जनमत का अपमान भी : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 22 दिसंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की जनता ने बड़े जनादेश के साथ सरकार बनाई है। ऐसे में जनता के इस विश्वास के बावजूद विपक्ष द्वारा ‘वोट चोरी’ का भ्रम फैलाना सरासर दुष्प्रचार है और जनमत का अपमान भी।

मुख्यमंत्री सोमवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान विधायक श्री रामकुमार कश्यप द्वारा मतदाता सूची बनाने से संबंधित चल रहे चुनाव सुधारों से उत्पन्न स्थिति के संबंध में लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बोल रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 अक्तूबर 2024 को जब विधानसभा चुनावों के परिणाम घोषित हुए, तब तक विपक्ष को सब कुछ ठीक लग रहा था। लेकिन समय बीतने के साथ-साथ विपक्ष ने अचानक वोट चोरी की बातें शुरू कर दीं।

 

इतना ही नहीं, इस मुद्दे को हरियाणा से बाहर देश के विभिन्न हिस्सों तक ले जाकर फैलाने का प्रयास भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री राहुल गांधी द्वारा हरियाणा का नाम लेकर वोट चोरी का आरोप लगाया गया है। ऐसे आरोपों पर इस महान सदन के भीतर गंभीर और तथ्यात्मक चर्चा होनी चाहिए।

 

प्रदेश की जनता सच्चाई जानना चाहती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चर्चा न तो एसआईआर के विरुद्ध है और न ही चुनाव आयोग के संबंध में। लेकिन यदि विपक्ष को लगता है कि कहीं कोई गड़बड़ी हुई है, तो उस पर चर्चा होनी चाहिए।

Advertisement

सुधार के लिए यदि विपक्ष के पास कोई ठोस सुझाव हैं, तो वे दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक रामकुमार कश्यप द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर सदन में चर्चा अवश्य होनी चाहिए, ताकि हरियाणा की जनता को इस विषय में पूरी और स्पष्ट जानकारी मिल सके। विपक्ष लगातार इस झूठे मुद्दे को लेकर बोल रहा है, इसलिए चर्चा से सभी को स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh