भाजपा की अनुशासनहीनता पर कठोर कार्रवाई, 5 कार्यकर्ता पार्टी से निष्कासित

पार्टी विरोधी गतिविधियां स्वीकार्य नहीं : अजय मित्तल  

न्यूज़म ब्यूरो

पंचकूला, 2 मई। भारतीय जनता पार्टी पंचकूला के जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल कार्यकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से निष्कासित किये गए कार्यकर्ताओ के नाम है वार्ड 3 से वीनू राव, वार्ड 12 से ओमवती पुनिया, सुखबीर पुनिया, वार्ड 7 से भानु प्रताप और जसबीर बिड़लान जस्सी।

जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि पंचकूला में चल रहे नगर निगम चुनाव में कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा था, साथ ही कुछ कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया। पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए संबंधित कार्यकर्ताओं को तत्काल प्रभाव से भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

अजय मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित कार्यकर्ताओ का विशाल संगठन है और पार्टी हितों के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधियों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपेक्षा की जाती है कि वे संगठन की नीतियों एवं नेतृत्व के निर्णयों का पालन करें तथा पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में ही कार्य करें। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी कार्यकर्ताओं में अनुशासन बनाए रखने के लिए जिला संगठन प्रतिबद्ध है।

Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh