5 को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में ‘सशक्त नारी-सशक्त समाज-सशक्त राष्ट्र’ संगोष्ठी व प्रदर्शनी : पांडुरंग

देश, प्रदेश व कुरुक्षेत्र की सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं की उपलब्धियां नजर आएंगी प्रदर्शनी में : प्रो. सोमनाथ सचदेवा 

मुख्यमंत्री 5 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में होंगे मुख्यातिथि, सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के डीजी केएम पांडुरंग ने वीसी से की प्रबंधों की समीक्षा

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 2 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में 5 मई को ‘सशक्त नारी – सशक्त समाज – सशक्त राष्ट्र’ विषय पर एक संगोष्ठी और प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इस प्रदर्शनी में देश, प्रदेश और कुरुक्षेत्र की उन महिलाओं की उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा, जिन्होंने देश व समाज के लिए सराहनीय कार्य और उपलब्धियां हासिल की हैं। संगोष्ठी और प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा ने आज अधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक केएम पांडुरंग ने 5 मई को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार में सशक्त नारी, सशक्त समाज, सशक्त राष्ट्र विश्व पर आयोजित होने वाली संगोष्ठी और प्रदर्शनी में किए जा रहे प्रबंधों की समीक्षा की और फीडबैक रिपोर्ट ली है।

Advertisement

महानिदेशक केएम पांडुरंग ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ तमाम पुख्ता प्रबंध किए जाएं और समय रहते सभी तैयारियों को पूरा किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने अधिकारियों को कुछ आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और सूचना जनसंपर्क और भाषा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 5 मई को सशक्त नारी सशक्त समाज सशक्त राष्ट्र विषय पर संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर करीब 12 बजे शुभारंभ करेंगे। उसके बाद संगोष्ठी का उद्घाटन करेंगे। इस प्रदर्शनी में लगभग 50 पैनल लगाए जाएंगे। इन पैनल्स पर देश, प्रदेश और कुरुक्षेत्र की उन महिलाओं के चित्र सहित उपलब्धियों को अंकित किया जाएगा। जिन महिलाओं ने समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।

उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में विश्वविद्यालय के प्रयासों से विभिन्न गांवों में चलाए जा रहे स्किल सेंटर, सिलाई, कढ़ाई सेंटरों से लगभग 8 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा विश्वविद्यालय में चल रहे कला उत्सव में देश भर से पहुंची कलाकारों में से 8 महिला कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। इस संगोष्ठी में सशक्त नारी सशक्त समाज सशक्त राष्ट्र विषय को लेकर विश्वविद्यालय की तरफ से तैयार किए गए सोविनियर का भी विमोचन किया जाएगा।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh