प्रदेश की क़ानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त, भ्रष्टाचार चरम पर : राव नरेंद्र सिंह

15 अप्रैल को पटीकरा में आएंगे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह व नवनिर्वाचित सांसद करमवीर बौद्ध : सत्यवीर झुकिया

न्यूज़म ब्यूरो

चंडीगढ़, 11 अप्रैल। शनिवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अटेली और नारनौल के दौरे पर रहे , इस दौरान उन्होंने अटेली में पूर्व प्रधान महेंद्र राताँ के अटेली में स्थित निज कार्यालय पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है और प्रदेश में अपराध और भ्रष्टाचार दोनों चरम पर हैं।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ये बड़ा चिंतनीय विषय है कि प्रदेश में लगातार संगठित अपराध तेजी से बढ़ रहा है , हाल ही में पुलिस द्वारा इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी ये साबित करती है कि प्रदेश में अपराध का जाल कितना व्यापक हो चुका है और सरकार इसे रोकने में विफल साबित हो रही है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में ना केवल अपराध और कानून व्यवस्था अपने चरम पर है बल्कि भ्रष्टाचार के भी मामले आए दिन सामने आ रहे हैं । हाल ही में 590 करोड़ के बड़े बैंक घोटाले में हरियाणा के कई सरकारी अधिकारी , बैंक कर्मचारी व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया और जाँच में सामने आया कि पैसा फर्जी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, यमुनानगर में 42 करोड़ के धान खरीद घोटाले में हफेड के अधिकारी की गिरफ्तारी से यह साफ़ है कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है जो बेहद शर्मनाक है।

Advertisement

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि वहीं दूसरी तरफ़ महेंद्रगढ़ में भी सामने आया सरसों बारदाने घोटाला भी प्रदेश में फैले भ्रष्टाचार और लापरवाही का जीता जागता उदाहरण है । किस प्रकार से किसानों की मेहनत और हक के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि आगामी 15 अप्रैल को डॉ भीमराव अंबेडकर नव युवक मंडल पटिकरा द्वारा गाव पटिकरा में संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा जिसमें हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध मुख्य रूप से शामिल होंगे।

जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया ने कहा कि बाबा साहेब केवल संविधान के मुख्य शिल्पकार ही नहीं, बल्कि महान शिक्षाविद, समाज सुधारक और वंचित वर्ग के अधिकारों की प्रखर आवाज थे। उनका संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी प्रासंगिक है। आज भी उनके विचार हमें एक न्यायपूर्ण और समतामूलक समाज की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

इस अवसर पर दलीप चेयरमैन, महेंद्र प्रधान राताँ, सुमेर प्रधान बिहाली, कमलेश चेयरमैन, ओपी यादव, प्रोफेसर राजबीर, कृष्ण राव, सुनीता वर्मा, अजीत यादव प्रधान, बलबीर प्रधान, सुमेर सरपंच, बलवंत मोहनपुर सहित अन्य सरपंच, पूर्व सरपंच, पंच व इलाके के लोग उपस्थित रहे।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh