महान समाज सुधारक ज्योतिबा फूले का जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक : सुमन सैनी

महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चल देश व प्रदेश को आगे बढ़ा रहे हैं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : सुमन सैनी 

चंडीगढ़, 3 जनवरी : हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने कहा कि ज्योतिबा फूले महान समाज सुधारक थे, जिन्होंने शिक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका जीवन आज भी हमारे लिए प्रेरणादायक है। महात्मा ज्योतिबा फूले, माता सावित्री बाई फूले जैसी महान शख्सियतों से प्रेरणा लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रदेश को व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ा रहे हैं। हम सभी को महापुरुषों के दिखाए मार्ग पर चलकर देश-प्रदेश की मजबूती में योगदान देना चाहिए। 

राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्षा सुमन सैनी शनिवार को चंदाना गेट पर कैथल नगर परिषद द्वारा बनाए गए महात्मा ज्योतिबा फूले चौक के उद्घाटन के बाद सैनी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पूर्व उन्होंने चौक के उद्घाटन अवसर पर महात्मा ज्योतिबा फूले की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया और सभी को माता सावित्री बाई फूले की जयंती की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने सभी को नए साल की बधाई देते हुए कहा कि माता सावित्री बाई फुले भारत की पहली महिला शिक्षिका थी, जिन्होंने समाज के अंधकार और बुराई को दूर करने का प्रयास किया था और उसमें वह सफल रही। महात्मा ज्योतिबा फूले ने उनको पढ़ाया। उन्होंने हमारे लिए शिक्षा के रास्ते खोले। जिसकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड में माता सावित्री बाई फुले का जिक्र करते हैं। उन्होंने कहा था कि उनका नाम आते ही सबसे पहले शिक्षा और समाज सुधार के क्षेत्र में उनका योगदान हमारे सामने आता है। वे हमेशा महिलाओं और वंचितों की शिक्षा के लिए जोरदार तरीके से आवाज उठाती रही। वे अपने समय से बहुत आगे थी और गलत प्रथाओं के विरोध में हमेशा मुखर रही। उन्होंने कहा कि यह वह समाज है जो मेहनती और ईमानदारी है, जो राष्ट्र निर्माण में अहम भूमिका निभाता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में राज्य ने विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं। उज्ज्वला योजना के तहत 500 रुपये में सिलेंडर देने, 24 घंटे बिजली देने का काम प्रदेश में किया गया है। चाहे किसानों के हित में नीतियां, युवाओं के लिए पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयास, गरीब और वंचित वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं, शिक्षा और स्वास्थ्य आदि क्षेत्र में सुधार के साथ ही हरियाणा निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh