जनता ने कांग्रेस के क्रिया कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह दिया नकार : मुख्यमंत्री

चंडीगढ़, 19 दिसंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। विपक्ष के नेता वोट चोरी की बात करते हैं, जबकि जनता ने कांग्रेस के क्रिया कलापों और उनकी नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है, इसलिए विपक्ष फ्रस्ट्रेशन में हैं और वे कुछ भी बयान देते हैं।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान विधायक श्री बीबी बत्रा द्वारा बीपीएल कार्डों की संख्या के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

 

नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने स्वयं पिछले सत्र के दौरान इसी सदन में विस्तृत जवाब दिया था। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रक्रिया बनाई और लोगों को कहा कि वे स्वयं बताएं कि वे गरीबी रेखा से नीचे हैं और अपना फॉर्म स्वयं भरें। पहले की सरकार में तो आय सीमा भी 1 लाख 20 हजार रुपये थी, जबकि वर्तमान सरकार ने आय सीमा को 1 लाख 80 हजार रुपये की। उसके बाद लोगों ने बीपीएल के लिए आवेदन किया। उन्होंने कहा कि उस समय इसी सदन में उन्होंने कहा था कि चुनावों के बाद वेरिफिकेशन किया जाएगा और जो गलत होगा उसका नाम कट जाएगा, ये स्कैंडल की बात कहां से आ गई।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायक बीबी बत्रा ने 8 लाख का आंकड़ा बताया है, जबकि 2022 में राशन कार्ड की संख्या 30 लाख से ज्यादा थी। ये पता नहीं कहां से डाटा लेकर आए हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके समय में तो क्या हालात थे, गरीब व्यक्ति को सामान भी नहीं मिलता था, जो गरीब व्यक्ति था वह तो देखता रहता था, अन्य लोग उनका सामान ले जाते थे।

 

नायब सिंह सैनी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हैरानी की बात है कि ये वोट चोरी की बात करते हैं। वोट देना लोगों का अधिकार है और जनता ने कांग्रेस की नीतियों को पूरी तरह से नकार दिया है।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh