अंबाला के टांगरी बांध रोड से जीटी रोड तक होगी सीधी कनेक्टिविटी, वाहन चालकों को मिलेगी सुविधा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

अम्बाला, 26 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना कर रहे थे।  
टांगरी रोड पर कारपेटिंग का कार्य पूरा होने पर इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा : अनिल विज 
 
ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया
 
अम्बाला, 26 नवंबर। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि अंबाला के टांगरी बांध रोड पर गांव रामगढ़ माजरा से महेशनगर पंप हाउस तक रोड की कारपेटिंग का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी रोड को आगे घसीटपुर से जीटी रोड तक जोड़ने के लिए नई रोड बनाई जा रही है। ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज टांगरी बांध रोड पर पीडब्ल्यूडी द्वारा की जा रही कारपेटिंग के कार्य का मुआयना कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि टांगरी बांध रोड को आगे घसीटपुर से लेकर जीटी रोड तक जोड़ा जाएगा और इसके लिए नई रोड बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि टांगरी बांध रोड पूर्व में बनने से बांध की ऊंचाई बड़ी है जिस कारण बरसातों के दौरान नदी में रिकार्ड पानी आने के बावजूद भी शहर की ओर पानी नहीं आया और पूरे शहर का बचाव हुआ।  
 
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि रामगढ़ माजरा से जीटी रोड तक रोड पर कारपेटिंग का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद आगे इस रोड को छह फुट और चौड़ा किया जाएगा। रोड बनाने के कार्य में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस को रोड बनने तक ट्रेफिक डायवर्ट करने को कहा गया है।
 
मंत्री अनिल विज ने आज रोड कारपेटिंग के कार्य का मुआयना किया और मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के स्टाफ को दिशा-निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि रामगढ़ माजरा से लेकर महेशनगर पंप हाउस तक लगभग आठ किमी. लंबी रोड की कारपेटिंग की जा रही है। आगामी दिनों में इस कार्य को जल्द पूरा किया जाएगा।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh