परिवहन मंत्री अनिल विज बोले “धूल-मिट्टी गई, अब 'बेहतरीन बस क्यू शेल्टर' में आराम से करें बसों का इंतजार

अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों को पहले धूल-मिट्‌टी में खड़े रहते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब हमने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं जहां यात्री आराम से इंतजार कर सकते है। हम लोकल बस सेवा के रुट में आने वाले सभी बस स्टॉप पर शेल्टर बनाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं जिनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके। श्री विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट बस क्यू शेल्टर का उद्घाटन अपने कर-कमलों से किया : मंत्री अनिल विज
 
अम्बाला छावनी में हर बस स्टॉप पर कुल 23 बस क्यू शेल्टर बनेंगे, यहां बैठने की व्यवस्था, पंखे व बिजली का प्रबंध : अनिल विज
 
बसें बस स्टॉप पर ही रुके इसके लिए बसों में ट्रैकिंग सिस्टम होगा, मोबाइल ऐप से बसों की लोकेशन जान सकेंगे यात्री : विज
 
अम्बाला/चंडीगढ़, 29 नवम्बर। हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी के लोगों को पहले धूल-मिट्‌टी में खड़े रहते हुए बसों का इंतजार करना पड़ता था। मगर अब हमने बेहतरीन बस क्यू शेल्टर बनाकर दिए हैं जहां यात्री आराम से इंतजार कर सकते है। हम लोकल बस सेवा के रुट में आने वाले सभी बस स्टॉप पर शेल्टर बनाएंगे। अभी 23 बस क्यू शेल्टर बन रहे हैं जिनमें से कुछ बन चुके हैं और शेष जल्द बनाए जाएंगे। बस क्यू शेल्टर में पंखे, बैठने की व्यवस्था आदि पूरा इंतजाम किया गया है ताकि यात्रियों को पूरी सुविधा मिल सके। श्री विज आज अम्बाला छावनी सिविल अस्पताल के निकट नवनिर्मित बस क्यू शेल्टर के उद्घाटन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
 
परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में पहले 25 साल से लोकल बसे रुकी थी। आज 25 बसें चल रही है जिनमें से 15 इलेक्ट्रिक है और कुछ मिनी बसें चल रही हैं। उन्होंने बताया कि बस क्यू शेल्टर पर टाइम टेबल लगाया गया है और हर बस को यही पर रूकने के निर्देश दिए गए हैं। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम भी लगा रहे हैं, जिससे पता चल सकेगा कि कौन सी बस कहां पर खड़ी है।
 
परिवहन मंत्री ने कहा कि हरियाणा में यदि बस स्टैंड के अलावा बस कहीं और खड़ी हुई तो कार्रवाई होगी। बसों में ट्रैकिंग सिस्टम से बस की लोकेशन का पता कंप्यूटर पर लग जाएगा। इसकी बकायदा एक ऐप भी बना रहे हैं, जिससे मोबाइल पर बस की लोकेशन का पता चल सकेगा। सभी बस स्टैंड पर एयरपोर्ट की तर्ज पर डिस्पले बोर्ड जिससे बस की लोकेशन का पता चल सकेगा।
 
गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से 2. 16 करोड़ रुपए की लागत से 23 बस स्टॉप पर बस क्यू शैल्टर बनाए जा रहे हैं जिसमें से 5 बन चुके हैं।
 
इन स्थानों पर होंगे बस क्यू शेल्टर
 
कैपिटल चौक, सिविल अस्पताल चौक, सुभाष पार्क, बब्याल व बोह में बस क्यू शेल्टर बन चुके हैं। इसके अलावा चुंगी चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, शास्त्री कालोनी, डीआरएम ऑफिस, सुंदर नगर, चंद्रपुरी कालोनी, मच्छौंडा, शाहपुर, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, महेशनगर, टांगरी बांध मोड व दलीपगढ़ में जल्द इनका निर्माण होगा।
 
इस अवसर पर जीएम रोडवेज अश्वनी डोगरा, नगर परिषद अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी रवि बुद्धिराजा, प्रवेश शर्मा, हर्ष बिन्द्रा, बिजेन्द्र चौहान, सुरेन्द बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, संजीव सोनी, आशीष अग्रवाल, रवि सहगल, भरत कोछड़, रशमी वर्मा, शिव काकरान, शिल्पा पासी, मदन लाल शर्मा के अलावा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh