ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए आज दिनभर उनके प्रशंसकों का लगा तांता
न्यूज़म ब्यूरो
चण्डीगढ, 28 फरवरी : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर आज केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने उनका हालचाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की मंगलकामना की।
“बम्बई से आया मेरा दोस्त….” केंद्रीय मंत्री के स्वागत में ऊर्जा मंत्री ने गीत गुनगुनाया
ऊर्जा अनिल विज के आवास पर आज प्रातः उनका हालचाल जानने पहुंचे केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर का स्वागत मंत्री अनिल विज ने गीत की पंक्तियां “बम्बई से आया मेरा दोस्त….” गाकर किया। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल ने उनका हालचालत जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, आज दोपहर इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में जुटने की कामना की।
उधर, आज दिन भर ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए प्रदेश से भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं के अलावा उनके प्रशंसक, विभिन्न संगठनों से लोग उनके आवास पर पहुंचे।
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।