‘वंदे मातरम् लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और वंदे मातरम कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं’’: अनिल विज

‘‘देश की आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लडी है और हम भी इस देश की जनता है’’ : अनिल विज

 

चंडीगढ़, 19 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘वंदे मातरम् लाखों लोगों की भावनाओं के साथ जुड़ा हुआ है और वंदे मातरम् कहते हुए लाखों लोगों ने बलिदान दिए हैं। उन्होंने कहा कि देश की आजादी की लड़ाई देश की जनता ने लडी है और हम भी इस देश की जनता है।’ विज आज यहां चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के संबंध में चल रही चर्चा के दौरान बोल रहे थे। 

विपक्ष को घेरते हुए विज ने कहा कि वंदे मातरम् को जो स्थान दिया जाना चाहिए था, कभी नहीं दिया। आपने (कांग्रेस) जिन्ना के कहने पर वंदे मातरम् के दो पैरों को काट दिया गया, जबकि आज तक किसी ने गीता, रामायण और कुरान को नहीं काटा।

उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् को हम सैल्यूट करते हैं, प्रणाम करते हैं, पुष्प भेंट करते हैं लेकिन विपक्ष (कांग्रेस) ने वंदे मातरम् को तोड कर देश को तोडने की नींव रख दी क्योंकि आप (तत्कालीन कांग्रेस के नेता/विपक्ष) कुछ लोगों के आगे झुक गए। उन्होंने विपक्ष (कांग्रेस) को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वंदे मातरम्  की पवित्रता को भंग किया गया, और ये बातें अपने स्थान पर ठीक हो सकती थी, लेकिन इन बातों को वंदे मातरम् के साथ जोड़कर नहीं कहा जाना चाहिए।

Advertisement

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh