ऊर्जा मंत्री श्री अनिल विज ने नेता प्रतिपक्ष भूपेन्द्र सिंह हुडडा को विपक्ष का नेता बनने पर दी मुबारकबाद
विज ने कहा – ‘‘हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अडा है’’
चण्डीगढ, 18 दिसंबर : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने हरियाणा विधानसभा में शुरू हुए शीतकालीन सत्र के दौरान विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा को विपक्ष के नेता बनने पर मुबारकबाद दी और कहा कि ‘‘हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अडा है।’’
विज ने विपक्ष के नेता को मुबारकबाद देते हुए कहा कि ‘‘आपकी (विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा) जिद जीत गई, मगर एसआर हार गई। मैं आपको (विपक्ष के नेता भूपेन्द्र सिंह हुडडा) मुबारकबाद देना चाहता हूं।’’
पढ़ने के लिए धन्यवाद
आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।