जब देश की बेटियां सुरक्षा में प्रथम पंक्ति में खड़ी होती हैं, तो देश की सुरक्षा में विश्वास कई गुना बढ़ जाता है : अमित शाह

विश्वासदक्षता और टेक्नोलॉजी से युक्त हरियाणा पुलिस कर्त्तव्य को ही सर्वस्व मानकर आगे बढ़ रही है

तीन नए आपराधिक कानूनों की ट्रेनिंग और इसके तहत ड्यूटी संभालने वाला हरियाणा पुलिस का यह पहला बैच है

तकनीक आधारित गवाही से सटीक न्याय सुनिश्चित कर रही मोदी सरकार

हरियाणा पुलिस तीन नए कानूनों और सुधारों को लागू करने में अग्रणी है

नए कानूनों और नई तकनीक को जनसेवा के लिए लागू करना प्रशिक्षु पुलिस जवानों की सबसे बड़ी जिम्मेदारी

Advertisement

नशा तस्करीमानव तस्करीसाइबर अपराध और एक्सटॉर्शन करने वाले संगठित अपराध नेटवर्क से हरियाणा पुलिस को प्रभावी ढंग से निपटना होगा

हमारी सरकार ने हरियाणा को बगैर खर्ची-पर्ची नौकरी देने वाला राज्य बनाकर प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ा काम किया

अपने मेरिट के आधार पर हरियाणा पुलिस के नवनियुक्त लगभग 5000 युवा राज्य की सेवासुरक्षा के लिए तैयार हैं

आतंरिक सुरक्षा के तीन हॉटस्पॉट – जम्मू-कश्मीरपूर्वोत्तर व नक्सलवाद प्रभावित क्षेत्र में मोदी सरकार ने शांति स्थापित की

 

चंडीगढ़, 24 दिसंबर : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज पंचकूला में हरियाणा पुलिस के दीक्षांत परेड समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि विश्वास, दक्षता और टेक्नॉलजी से प्रशिक्षित युवा पुलिसकर्मियों पर अब हरियाणा और उससे सटी देश की राजधानी की रक्षा करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज 93वें बैच के 5161 जवानों में पहला मोर्चा महिलाओं ने संभाला है। श्री शाह ने कहा कि रक्षा की पहली पंक्ति में जब देश की युवा बेटियाँ खड़ी होती हैं, तो देश की सुरक्षा का भरोसा कई गुना बढ़ जाता है। गृह मंत्री ने कहा कि यह प्रथम बैच है जिसमें 85 प्रतिशत युवा ग्रेजुएट या डबल ग्रेजुएट हैं, जो आज हरियाणा पुलिस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रथम बैच है जिसकी औसत आयु सबसे कम, 26 वर्ष है।

 

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में यह वह कालखंड है जब अंग्रेजों के बनाए पुराने कानूनों को हटाकर नई न्याय संहिता, भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम, के माध्यम से देश की जनता को न्याय देने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों की ट्रेनिंग और इसके तहत ड्यूटी संभालने वाला हरियाणा पुलिस का यह पहला बैच है। शाह ने कहा कि 1966 में अंबाला में यह अकादमी शुरू हुई थी। तब से लेकर आज तक जितनी भी बैच निकले उन्होंने अंग्रेजों के बनाए कानूनों को पढ़ा और सीखा है। यह पहला बैच है, जिसे भारत की संसद द्वारा बनाए गए नए कानूनों को सीखकर जनता की सेवा के लिए जाना है। उन्होंने कहा कि 2023 में हरियाणा पुलिस को अपने सराहनीय कार्यों की अखंड यात्रा को निरंतर बनाए रखने के कारण राष्ट्रपति द्वारा प्रेसिडेंट्स कलर प्रदान किया गया था। आज प्रशिक्षु जवानों को उसी परंपरा को आगे बढ़ाना है।

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जब हरियाणा बना, तब एक पुलिस रेंज और 6 जिले थे। आज हरियाणा पुलिस एक विशाल वटवृक्ष बन चुकी है, जिसके तहत 5 रेंज, 19 जिले, इसके साथ रेलवे पुलिस, साइबर क्राइम और कई प्रकार के पुलिस के अंग भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस देश भर की पुलिस बलों में सबसे आगे रहने वाली पुलिस बलों में शुमार है। 77 हजार की स्वीकृत क्षमता वाला हरियाणा पुलिस का कार्यबल हमेशा प्रदेश की जनता की सेवा के लिए उपलब्ध रहता है। उन्होंने कहा कि विश्वास, दक्षता और टेक्नोलॉजी से युक्त हरियाणा पुलिस कर्त्तव्य को ही सर्वस्व मानकर आगे बढ़ रही है।

 

 

अमित शाह ने कहा कि दस साल पहले देश में कानून और व्यवस्था को लेकर तीन बड़ी चुनौतियाँ थीं—वामपंथी उग्रवाद, जम्मू-कश्मीर का आतंकवाद और उत्तर-पूर्व में सक्रिय हथियारबंद ग्रुप। लेकिन मोदी सरकार ने इन तीनों क्षेत्रों में शांति स्थापित की है। हालांकि, आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी आज भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। गृह मंत्री ने कहा कि नई तकनीक को जनता की सेवा के लिए लागू करना आपके इस बैच के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनने वाली है। उन्होंने कहा कि नए कानूनों में फोरेंसिक साइंस की भूमिका तय की गई है। 7 साल या उससे अधिक सजा वाले किसी भी अपराध में क्राइम सीन की फोरेंसिक विजिट को अनिवार्य कर दिया गया है। इसका एकमात्र उद्देश्य दोषियों को सजा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार तकनीक आधारित गवाही से सटीक न्याय सुनिश्चित कर रही है। 

 

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आंकड़ों पर गौर करने से पता चलता है कि हरियाणा पुलिस तीन नए कानूनों और सुधारों को लागू करने में देश भर में अग्रणी है। प्रशिक्षु जवानों को इस परंपरा को आगे बढ़ाना है। शाह ने कहा कि आने वाले दिनों में हरियाणा देश का अग्रणी राज्य बनेगा, मगर उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस को आने वाले दिनों में मादक पदार्थों की तस्करी, मानव तस्करी, साइबर अपराध और एक्सटॉर्शन करने वाले संगठित अपराध नेटवर्क जैसी प्रमुख चुनौतियों से प्रभावी ढंग से निपटना होगा। उन्होंने कहा कि इन चारों चुनौतियों से निपटने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने भी बड़ी तैयारी की है। हम राज्यों के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं।

 

अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की सबसे बड़ी फरियाद थी कि नौकरी चाहिए तो खर्ची भी देनी पड़ती है और पर्ची भी देनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अगर कोई किसी ख़ास जाति से हो और अगर रिश्वत देने की क्षमता है तो ही नौकरी मिलती थी। उन्होंने कहा कि नायब सिंह सैनी जी ने हरियाणा को खर्ची-पर्ची बगैर नौकरी देने वाला राज्य बनाकर प्रदेश की जनता के लिए बहुत बड़ा काम किया है। आज लगभग 5000 युवा अपनी मेरिट के आधार पर राज्य को सुरक्षित करने के लिए और राज्य की सेवा करने के लिए तैयार हैं।

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh