कानून का उल्लंघन होगा तो होगी राहुल गांधी पर कार्रवाई, प्रदर्शनों से नहीं रोक सकते कार्रवाई : अनिल विज

विपक्ष की नीति देश में अराजकता पैदा करना, लोगों को भड़काने के लिए प्रदर्शन कर रहे: अनिल विज

संत रविदास सहित सभी महापुरुषों का सम्मान करते हैं प्रधानमंत्री मोदी और हम: अनिल विज

न्यूज़म ब्यूरो
चण्डीगढ, 1 सितम्बर। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि ‘‘राहुल गांधी जी को ऐसा करेक्टर मिला हुआ है जो हर वक्त कुछ न कुछ करता रहता है और अगर ये कानून की उल्लंघना करेंगें तो कार्यवाही होगी तथा कार्यवाही को प्रदर्शनों से नहीं रोका जा सकता।’’ विज आज हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के उपरांत मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर दर्ज हुई एफआईआर के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

विधानसभा में मानसून सत्र के तीनों दिनों में कांग्रेस के द्वारा किए गए प्रदर्शनों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि ‘‘विपक्ष ने राष्ट्रीय स्तर पर नीति बनाई है कि सुगमता से देश चल रहा है तो उसमें गडबडी पैदा की जाए, अराजकता पैदा की जाए, हर जगह पर ऐसे मौके बनाए जाएं जिससे लोग भडके।’’

विज ने विपक्ष को आडे हाथों लेते हुए यह भी कहा कि ‘‘ये कभी किसी क्षेत्र को भडकाते हैं, तो कभी किसी को भडकाते हैं। कभी बच्चों को भडकाते हैं तो कभी बूढों को भडकाते है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने इस प्रकार से नीति बनाई है और सारे देश में अराजकता फैलाने के लिए अपने प्रदर्श्रन कर रहे है’’।

संत रविदास के संबंध में विधानसभा में लाए गए सरकारी प्रस्ताव के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में विज ने कहा कि हमारे नेता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और हम सभी महापुरूषों का सम्मान करते हैं।
Advertisement

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh