हर जिले में खुलेगा महिला हॉस्टल : डा. अर्चना गुप्ता

शी-मार्ट से महिलाएं सशक्त होंगी, उत्पादों को बेचने के लिए मिलेगा सीधा बाजार : डा. अर्चना गुप्ता

न्यूज़म ब्यूरो 

गोहाना/ चंडीगढ़, 3 फरवरी। भाजपा प्रदेश महामंत्री डा. अर्चना गुप्ता ने मंगलवार को गोहाना में आयोजित महिला सम्मेलन में मोदी सरकार के बजट की विशेषताएं बताईं। उन्होंने कहा कि बजट में मोदी सरकार ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पुनः दोहराई है। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने हर जिला में महिला हास्टल खोलने की घोषणा की है।

गोहाना के बड़ोता गांव में महिला सम्मेलन को संबोधित करते हुए डा. अर्चना गुप्ता ने कहा कि बजट में सी-मार्ट खोलने की घोषणा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। इससे ग्रामीण महिलाएं अब उद्यमों की मालिक बन सकेंगी। सी मार्ट का पूरा प्रबंधन महिलाओं के हाथ में होगा। जिसमें महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की बिक्री होगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का यह बजट महिलाओं को सशक्त बनाने के साथ-साथ 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का मार्ग प्रस्सत करने वाला है।

Advertisement

भाजपा प्रदेश महामंत्री ने कहा कि इस बजट से देश की आधारभूत संरचना का तेज गति मिलेगी। दुर्लभ खनिज की खोज व उत्कर्षण से भारत की इस क्षेत्र मे आत्मनिर्भरता बढ़ेगी तथा ऑटोमोबाइल उद्योग क़ो बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सेमी कंडक्टर के क्षेत्र मे भारत आत्मनिर्भरता प्राप्त करेगा जिससे परमाणु ऊर्जा अधिक मात्र मे मिलेगी तथा 2047 तक भारत 100 गीगावाट एटॉमिक एनर्जी उत्पाद करने मे सक्षम होगा। उन्होंने कहा कि रक्षा बजट में अभूतपूर्व बढ़ोतरी से देश की रक्षा प्रणाली मज़बूत होंगी। शिक्षा मे भी सकारत्मक बदलाव होगा। अब शिक्षा क़ो रोजगार से जोड़ा जाएगा जिससे रोजगार के लिए कुशल युवा तैयार होंगे।

डा अर्चना गुप्ता ने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब, किसान और मजदूर हित में वीबी-जीरामजी योजना बनाई है। जी राम जी योजना के माध्यम से अब 100 दिनों के स्थान पर 125 दिन के रोजगार की गारंटी होगी। उन्होंने कहा कि हमें पूरे आत्मविश्वास से मोदी सरकार के इस बजट की विशेषताएं जन-जन तक पहुंचानी है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक ने की। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से ग्राम सरपंच संदीप, जिला भाजपा प्रभारी डा. किरण कलकल व पूर्व चैयरमेन हरियाणा सरकार प्रतिभा सुमन मौजूद रही। 

 

पढ़ने के लिए धन्यवाद

आपका समय और भरोसा हमारे लिए बहुत मायने रखता है। अगर यह खबर आपके लिए उपयोगी रही, तो हमसे जुड़े रहें — हर ज़रूरी खबर के लिए Newsam को फ़ॉलो करें।

Add a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Tap to Refresh